[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस के संतोषी माता मंदिर में चोरी:दरवाजा तोड़ने के दौरान पुजारी की नींद खुली, नाबालिक चोर को पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस के संतोषी माता मंदिर में चोरी:दरवाजा तोड़ने के दौरान पुजारी की नींद खुली, नाबालिक चोर को पकड़ा

रींगस के संतोषी माता मंदिर में चोरी:दरवाजा तोड़ने के दौरान पुजारी की नींद खुली, नाबालिक चोर को पकड़ा

रींगस : रींगस के वार्ड नंबर 8 स्थित संतोषी माता मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। सोमवार शाम को मंदिर के संचालक ने पुलिस थाने में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान एक चोर को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मंदिर के पुजारी श्योलाराम ने बताया कि वे रात को मंदिर में सो रहे थे। चोरों ने उनकी पैंट की जेब से 2200 रुपए निकाल लिए। जब चोर मंदिर के गर्भगृह का दरवाजा तोड़ने लगे, तो पुजारी की नींद खुल गई।

पुजारी ने तुरंत एक चोर को पकड़ लिया, जबकि दूसरा चोर मौके से फरार होने में सफल रहा। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पकड़े गए चोर को सौंप दिया गया।

मंदिर संचालक गजानंद जांगिड़ (पुत्र गोपीराम जांगिड़, निवासी वार्ड नंबर 20, बालेश्वर मोहल्ला, रींगस) ने पुलिस थाने में चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया चोर नाबालिग था। उसके परिजनों के आने के बाद उसे पाबंद कर उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस फरार हुए दूसरे चोर की तलाश कर रही है।

Related Articles