[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में कामगार समाज ने सौंपा ज्ञापन:अन्याय और अत्याचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में कामगार समाज ने सौंपा ज्ञापन:अन्याय और अत्याचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग

रतनगढ़ में कामगार समाज ने सौंपा ज्ञापन:अन्याय और अत्याचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ में कामगार समाज ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम मिथिलेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रदेश में कामगार समाज के लोगों के साथ हो रही अन्याय और अत्याचार की घटनाओं के विरोध में दिया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि श्रीगंगानगर विधायक ने कामगार समाज के अनुसूचित जाति के एक जेईएन के साथ मारपीट और बदसलूकी की। इसी तरह, खैरथल तिजारा में विधायक महंत बालक नाथ पर एक जेईएन को डांटने के बहाने कामगार समाज की जाति का अपमान करने का आरोप है। इन घटनाओं से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

इसके अतिरिक्त, चूरू जिले के रतनगढ़ जालेउ में दबंगों द्वारा कामगार समाज के एक परिवार के साथ मारपीट की घटना हुई है। चूरू जिले के रामसीसर भेड़वालिया गांव में भी कामगार समाज के एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का गंभीर मामला सामने आया है।

समाज ने रतनगढ़ के पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र कुमार बबेरवाल के घर पर हुई फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भी उचित कदम उठाने की अपील की।

कामगार समाज के अध्यक्ष हरिप्रसाद हर्षवाल के नेतृत्व में समाज के लोग एकत्रित हुए और उन्होंने इन घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर संरक्षक श्रवण कुमार सोडा, मोहनलाल सैनी, राजलदेसर कामगार समाज अध्यक्ष जयचंद महावर, पवन मारू, फकीरचंद दानोदिया, भंवरलाल जसैल, वीरेंद्र कुमार बुनकर, गिरधारीलाल सैनी, सत्यनारायण सुथार, पूर्व पार्षद लालचंद पंवार, मेघवाल समाज अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, नितेश हर्षवाल, नंदलाल सैनी, शंकरलाल माली, महेश कुमार कोटवाल और गोविन्द पंवार सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Related Articles