तरबूज से झाग निकलने का VIDEO देख विभाग सतर्क:खाद्य सुरक्षा टीम ने राजलदेसर में सैंपल लिया, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा
तरबूज से झाग निकलने का VIDEO देख विभाग सतर्क:खाद्य सुरक्षा टीम ने राजलदेसर में सैंपल लिया, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा
चूरू : चूरू जिले के राजलदेसर में तरबूज से संदिग्ध झाग निकलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एक खाद्य सुरक्षा टीम को जांच के लिए राजलदेसर भेजा।
डॉ. शर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतनलाल गोदारा अपनी टीम के साथ राजलदेसर कस्बे पहुंचे। टीम ने सबसे पहले उस उपभोक्ता मनोज कुमार शर्मा के घर का दौरा किया, जिन्होंने यह तरबूज खरीदा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने घर पहुंचकर तरबूज का बारीकी से निरीक्षण किया, जिससे लगातार झाग निकल रहे थे। इसके बाद खाद्य सुरक्षा टीम ने नियमानुसार उस तरबूज का सैंपल जब्त किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतनलाल गोदारा ने बताया कि सीएमएचओ के सख्त निर्देशों के बाद यह त्वरित कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि तरबूज के इस संदिग्ध सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट अगले 15 से 20 दिनों के भीतर आने की संभावना है। रिपोर्ट में झाग निकलने के कारणों का स्पष्टीकरण होने के बाद ही विभाग द्वारा आगे की कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2157369

