सरदारशहर में भीषण गर्मी में गहराया पेयजल संकट:किसान सभा ने XEN को ज्ञापन सौंपा, पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग
कई गांवों के लोग पहुंचे पीएचईडी विभाग, नहरबंदी तक टैंकर से पानी सप्लाई का आश्वासन
सरदारशहर : सरदारशहर में अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी ने भीषण गर्मी के कारण क्षेत्र में गहराए पेयजल संकट को लेकर XEN रामदेव पारीक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि खेजड़ा, बिल्यू, दिवाणीया और आसपास के गांवों में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है।
किसान सभा ने आरोप लगाया कि कई गांवों में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे आमजन और पशुधन दोनों परेशान हैं। ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है और उन्हें टैंकरों के सहारे काम चलाना पड़ रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि क्षेत्र के गांवों में शीघ्र पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। किसान सभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर रामकृष्ण छिंपा, हनुमान राम, केशराराम, रामकरण, नंदराम सारण, लेखराम सारण, बुद्धाराम चंदेल, रामकरण भाम्भू, सुल्तान, दिलीप कुमार बाना, मूलाराम जाट, भवरलाल सारण, हनुमानाराम पांडिया, हेतराम, हंसराज, रुपाराम, महेंद्र कुमार, रजीराम पूनिया, मुखराम, सतीश सांखला और अमीलाल चंदेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2157369

