[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निजी स्कूलों की मनमानी और महंगी किताबों के विरोध में ‘अभिभावक जागो पैदल मार्च आज’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निजी स्कूलों की मनमानी और महंगी किताबों के विरोध में ‘अभिभावक जागो पैदल मार्च आज’

संत देवनाथ जी महाराज दिखाएंगे हरी झंडी, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगा शांतिपूर्ण मार्च

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : शहर के निजी विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों पर एनसीईआरटी (NCERT) की बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें और गाइड्स थोपने के विरोध में अभिभावकों द्वारा एक विशाल ‘अभिभावक जागो पैदल मार्च’ का आयोजन किया जा रहा है। यह मार्च सुबह 9:15 बजे शहर के इंद्रमणि पार्क से शुरू होगा और शांतिपूर्ण तरीके से शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय तक जाएगा।

चूरू आश्रम के संत शिरोमणि श्री देवनाथ जी महाराज इस मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में शहर के लगभग 500 से अधिक अभिभावक और जागरूक नागरिक शामिल होंगे। आयोजकों ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में निजी स्कूलों द्वारा जो किताबें और गाइड्स बच्चों को पढ़ाई जा रही हैं, वे NCERT की निर्धारित पुस्तकों की तुलना में लगभग 20 गुना तक अधिक महंगी हैं। शिक्षा के नाम पर हो रही इस खुली व्यावसायिक लूट से आम अभिभावकों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

पैदल मार्च की मुख्य मांगेंः
निजी विद्यालयों में केवल NCERT की पुस्तकों की अनिवार्यता सख्ती से लागू की जाए। महंगी गाइड्स और निजी प्रकाशन की किताबों की बिक्री के नाम पर हो रही लूट पर तुरंत रोक लगे। इस पूरे प्रकरण और निजी स्कूलों की मनमानी की जांच के लिए तत्काल एक ‘जिला स्तरीय कमेटी’ का गठन किया जाए।

Related Articles