किशोरपुरा व गुलाबपुरा में पेयजल संकट को लेकर बैठक, ग्रामीणों ने जताया रोष
गुलाबपुरा में पानी के लिए मची त्राहि त्राहि सरकार के वादे ढाई साल बाद भी अधूरे, सरकार के निःशुल्क टैंकर कागजों में चल रहे धरातल पर जीरो
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : भरत सिंह कटारिया
ककराना : क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। ग्राम पंचायत ककराना के राजस्व ग्राम गुलाबपुरा में पानी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार द्वारा मई-जून में नि:शुल्क पानी के टैंकर चलाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर एक भी टैंकर नहीं पहुंच रहा।
बुधवार को चौफुल्या चंवरा के मोरिंडा में किशोरपुरा की हरिजन बस्ती किशोरपुरा रोड पर जल संघर्ष समिति अध्यक्ष नथूराम सैनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्रवासियों ने पेयजल संकट पर चिंता जताते हुए प्रशासन और जलदाय विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
जल संघर्ष समिति के संयोजक एडवोकेट के.के. सैनी ने कहा कि सरकार की ओर से नि:शुल्क टैंकर सप्लाई के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन गुलाबपुरा में अभी तक एक भी टैंकर नहीं पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी और कर्मचारी केवल कागजों में टैंकरों की सप्लाई दिखा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गुलाबपुरा में वर्षों से पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीण मजबूरी में 500 से 800 रुपये खर्च कर निजी टैंकर मंगवाकर पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। जल जीवन मिशन का कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही।
ग्रामीणों ने बताया कि 10 मई को किशोरपुरा में आयोजित बैठक में जलदाय विभाग के सहायक अभियंता अनुप अग्रवाल को समस्या से अवगत करवाया गया था। उस दौरान विभाग की ओर से 2-3 दिन में टैंकरों से पानी सप्लाई शुरू करवाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।
बैठक में मदन मेघवाल, शीशराम रावत, महेंद्र सिंह कड़वासरा, विजेंद्र गोठवाल, बाबूलाल बड़कोदिया, शंकरलाल खींची, जितेंद्र गोठवाल, जगदीश खींची, रामस्वरूप, मदनलाल बड़जातिया, विजय कुमार, भोपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र मेघवाल, विजेंद्र मेघवाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2150897


