जर्जर विद्युत पोल गिरने से टला बड़ा हादसा, पूरी रात बंद रही बिजली सप्लाई
जर्जर विद्युत पोल गिरने से टला बड़ा हादसा, पूरी रात बंद रही बिजली सप्लाई
रतनगढ : मंगलवार देर शाम को आई तेज आंधी के चलते अगुना दरवाजा के बाहर धानुका गली में सरवन भार्गव टेंपो मास्टर के घर के पास स्थित एक जर्जर विद्युत पोल अचानक रमेश धानुका के मकान पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे के समय पोल के नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह विद्युत पोल लंबे समय से जर्जर अवस्था में था तथा तेज आंधी के कारण पहले ही टेढ़ा हो गया था। मंगलवार रात्रि करीब 8:30 बजे अचानक पोल गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद वार्डवासियों ने विद्युत विभाग को सूचना दी, जिस पर विभाग द्वारा बिजली सप्लाई बंद कर दी गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पोल की खराब स्थिति को लेकर कई बार विद्युत विभाग को अवगत करवाया जा चुका था, लेकिन विभाग ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। हादसे के बाद वार्डवासियों में विभाग के प्रति भारी रोष देखने को मिला।
इस मौके पर पूर्व पालिका वाइस चेयरमैन रामगोपाल चौधरी ने कहा कि वार्ड में कई विद्युत पोल जर्जर हालत में खड़े हैं, जिनसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। वहीं कांग्रेस नेता ओमप्रकाश भार्गव ने इस घटना को विद्युत विभाग की लापरवाही का परिणाम बताते हुए कहा कि समय रहते संज्ञान लिया जाता तो यह हादसा नहीं होता। उन्होंने मांग की कि वार्ड में मौजूद सभी जर्जर विद्युत पोलों को तत्काल बदला जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। विद्युत पोल टूटने के बाद नया पोल नहीं लगाए जाने के कारण पूरी रात क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली बंद रहने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2150909


