महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चल रहे अष्टम पौषण पखवाड़े का हुआ समापन
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चल रहे अष्टम पौषण पखवाड़े का हुआ समापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : ब्लॉक सुजानगढ़ ओर बीदासर के इस पोषण पखवाड़े कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रियंका ने की। पखवाड़े की मुख्य थीम जीवन के छह वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास रही। सीडीपीओ ने कहा कि बच्चों को पोषाहार सही मात्रा में देने से शारीरिक विकास के साथ-साथ शुरूआती वर्षों में दिमागी विकास भी होता है। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर किसी भी प्रकार की पोषण सामग्री का वितरण बिना एफआरएस के नहीं किया जाए।
उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना की पेडेंसी को पूरी तरह से खत्म कर सभी लाभार्थियों को लाभांवित रखने का लक्ष्य दिया। पोषण पखवाड़े में अनेक प्रकार की गतिविधियों को आंगनबाड़ी स्तर पर अच्छे रूप से संचालित करने के लिए कार्यकर्ताओं व महिला पर्यवेक्षकों का आभार जताया गया।
इस मौके पर पोषाहार से बनने वाले विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें मोटे अनाज का प्रयोगा कर बच्चों को विभिन्न प्रकार केन स्वादिष्ट व्यंजन खिलाने पर बला दिया गया। विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, महिला पर्यवेक्षकों वा ब्लॉक कॉर्डिनेटरों को सम्मानित किया गया। चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करवाई गई। इस दौरान महिला पर्यवेक्षक गोमती देवी, सरोज स्वामी, गोमती कुमारी, सरिता बेरवाल, उषा टेलर, ब्लॉक समन्वयक लालचन्द व पूजा आदि उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2150901


