[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चंवरा के शनि मंदिर में रात्रि जागरण 15 एवं भंडारा 16 को, संत महात्माओं के सानिध्य में होगा कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चंवरा के शनि मंदिर में रात्रि जागरण 15 एवं भंडारा 16 को, संत महात्माओं के सानिध्य में होगा कार्यक्रम

रात्रि जागरण में काना गुर्जरी अलवर एंड पार्टी और दिन में लोकेश मारवाड़ी एंड पार्टी सीकर देंगे भजनों की प्रस्तुतियां

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : कस्बे के गुढा रोड़ पर भैंसलानी जोहड़ी में स्थित शनिदेव मंदिर में शनि जयंती पर शुक्रवार से दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा। मंदिर पुजारी सुरेन्द्र कुमार भार्गव ने बताया कि 15 मई को रात्रि जागरण में काना गुर्जरी अलवर एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 16 मई को सुबह 10:00 बजे से संत महात्माओं के सानिध्य में लोकेश मारवाड़ी एंड पार्टी सीकर द्वारा धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके बाद 11:15 बजे शनि महाराज को प्रसाद का भोग लगाकर भंडारे और मेले का शुभारंभ किया जाएगा। समाजसेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा ने बताया कि भंडारे में सहयोग देने वाले भक्तगण मंदिर पुजारी भार्गव से संपर्क कर सहयोग करें। मीणा ने पंचमुखी हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारीयों और सदस्यों से निवेदन करते हुए कहा कि शनि जयंती पर आयोजित इस मेले और भंडारे में अपना आर्थिक और शारीरिक सहयोग प्रदान करें।

Related Articles