[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ भुवनेश जैन मुंणोत नैणसी मारवाड़ रत्न सम्मान से सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डॉ भुवनेश जैन मुंणोत नैणसी मारवाड़ रत्न सम्मान से सम्मानित

डॉ भुवनेश जैन मुंणोत नैणसी मारवाड़ रत्न सम्मान से सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय से गए जोधपुर के 568 वें स्थापना दिवस पर मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की ओर से मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर जोधपुर में मंगलवार को आयोजित मारवाड़ रत्न समारोह में बाड़मेर के पर्यावरण, संस्कृतिकर्मी एवं प्रख्यात लेखक डॉ भुवनेश जैन को मुंणोत नैणसी मारवाड़ रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सांसद राव राजेंद्र सिंह शाहपुरा के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व महाराजा गज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित भव्य समारोह में अतिथियों ने भुवनेश जैन को साल, श्रीफल, सम्मान पत्र और नकद 51 हज़ार रूपये की राशि से पुरस्कृत किया ।

यह मारवाड़ रत्न पुरस्कार डॉ जैन को उनकी प्रखर लेखनी से मारवाड़ की लोक संस्कृति, ओरण व थार के पर्यावरण संरक्षण,आदिवासी भील, हस्तशिल्प एवं कलात्मक विरासत को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवपूर्ण स्थान दिलाने और समाचार पत्रों में शोधपूर्ण लेखों द्वारा मरुधरा की सांस्कृतिक परम्पराओं के उत्कृष्ट संरक्षण तथा योगदान के लिए प्रदान किया गया है। इस अवसर पर धनाऊ की झीमा देवी सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 19 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

डॉ जैन ने वर्ष 1989-90 से ओरण- गोचर सर्वेक्षण, दस्तावेजीकरण, जन जागरण एवं पैरवी का कार्य शुरू किया था। उनके प्रयासों से अकेले बाड़मेर में 250 से अधिक अतिक्रमणों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र वर्तमान मे मेरा युवा भारत के निदेशक पद से सेवानिवृत्त डॉ जैन का नियमित रूप से प्रखर लेखन कार्य आज भीजारी है।

जैन ने पर्यावरण के साथ लोक संस्कृति संरक्षण एवं लेखन,रेगिस्तानी आदिवासी भील इतिहास, संस्कृति,थार के हस्तशिल्प पर शोधपूर्ण महत्वपूर्ण कार्य किया है। डॉ जैन की पहचान ओरण दूत, ओरण मेन के रूप में रही है। वर्तमान मे डॉ जैन सोसाइटी टु अपलिफ्ट रूरल इकोनामी नामक संस्था से से जुड़े है। डॉ जैन को मारवाड़ रत्न अवार्ड पर पर्यावरण प्रेमियों, लोक कलाकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Related Articles