पुरूषोत्तम दास बोहरा ने संभाला केसीसी इकाई प्रमुख का पदभार
खदानों का विकास और उत्पादन बढ़ाना रहेगा मुख्य लक्ष्य : बोहरा
खेतड़ी नगर : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स (केसीसी) इकाई में बुधवार को पुरूषोत्तम दास बोहरा ने इकाई प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। केसीसी के कार्यपालक निदेशक पद से एचसीएल निदेशक (खदान) पद पर पदोन्नत हुए जीडी गुप्ता ने पीडी बोहरा को कार्यभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद पीडी बोहरा ने केसीसी प्रोजेक्ट के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्पादन बढ़ाने एवं खदानों के विकास के साथ सुरक्षा को उच्च प्राथमिकता को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केसीसी, कोलिहान एवं बनवास खदानों के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा।
अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेका कंपनियों के समन्वय से उत्पादन बढ़ाना प्राथमिक लक्ष्य रहेगा। बोहरा ने कहा कि केसीसी प्रोजेक्ट देश की महत्वपूर्ण कॉपर परियोजनाओं में शामिल है और यहां अनुभवी अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनके अनुभव का लाभ परियोजना को मिलेगा। उन्होंने कहा कि खदानों के विकास के साथ-साथ केसीसी टाउनशिप के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं में भी सुधार किया जाएगा, ताकि कर्मचारियों को बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि टाउनशिप को व्यवस्थित एवं आधुनिक स्वरूप देने के लिए चरणबद्ध कार्य योजना तैयार की जाएगी।
पीडी बोहरा ने मई 2023 में केसीसी प्रोजेक्ट में डीजीएम (खदान) पद पर कार्य ग्रहण किया। इसके पश्चात केसीसी महाप्रबंधक (खदान) के पद पर पदोन्नत हुए। इससे पूर्व बोहरा ने 1995 से 2002 तक लाईम स्टोन माइनिंग ग्रासिम इंडस्ट्रीज (अल्ट्राटेक सीमेंट) आदित्य बिरला ग्रुप में कार्यरत थे, 2002 से अक्टुबर 2011 तक आइरन ऑर माइनिंग ऑफ एस्सेल मानिंग इंडस्ट्रीज आदित्य बिरला ग्रुप में कार्य किया। एचसीएल की मलाजखंड शाखा में अक्टुबर 2011 में बोहरा ने मुख्य प्रबंधक खदान के पद पर कार्य ग्रहण किया। इसके पश्चात मलाजखंड में उपमहाप्रबंधक (खदान) के पद तक पदोन्नत हुए।
मई 2023 में केसीसी प्रोजेक्ट में डीजीएम (खदान) पद पर कार्य ग्रहण किया। गौरतलब है कि पीडी बोहरा ने 1993 में जोधपुरा की एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज से माइनिंग इंजीनियरिंग की। पीडी बोहरा ने फस्ट क्लास काम्पीटेंसी सर्टिफिकेट खुली एवं भूमिगत धात्विक खदानों के लिए डिजिएमएस से प्राप्त किया है। बोहरा के केसीसी इकाई प्रमुख पदभार ग्रहण करने पर अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों, ठेका कंपनियों एवं ठेका कर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2150853


