पलसाना में तेज आंधी के साथ बारिश हुई:घर के बाहर खड़ी बाइक पर पेड़ गिरा, कोई हताहत नहीं
पलसाना में तेज आंधी के साथ बारिश हुई:घर के बाहर खड़ी बाइक पर पेड़ गिरा, कोई हताहत नहीं
रानौली : बुधवार को रानोली और पलसाना में भीषण गर्मी के बाद शाम को तेज आंधी और बारिश हुई। इस दौरान पलसाना में एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक घर के बाहर खड़ी बाइक पर पेड़ गिर गया। क्षेत्र में बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले पांच दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को प्रभावित किया। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान रहे, जिससे दोपहर में बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम रही।
सोमवार, मंगलवार और बुधवार को दोपहर करीब 4 बजे तक लगातार गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में कठिनाई हुई। हालांकि, बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे मौसम ने अचानक करवट ली। पहले तेज धूलभरी आंधी चली, जिसके बाद आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में रानोली व पलसाना क्षेत्र में अच्छी बारिश शुरू हो गई।
बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई स्थानों पर लोग घरों और दुकानों के बाहर मौसम का आनंद लेते दिखे। बारिश के बाद देर शाम तक मौसम सुहावना बना रहा। इसी तेज आंधी के दौरान पलसाना कस्बे में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक घर के बाहर खड़ी बाइक पर अचानक एक पेड़ गिर गया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों ने भीषण गर्मी के बाद हुई इस बारिश को राहत भरा बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2150727


