नीमकाथाना में नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन:कांग्रेस ने खेतड़ी मोड़ तक निकाली रैली, केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग
नीमकाथाना में नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन:कांग्रेस ने खेतड़ी मोड़ तक निकाली रैली, केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से खेतड़ी मोड़ तक रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद खेतड़ी मोड़ पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग की।

जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने कहा- लाखों छात्र-छात्राओं ने लंबे समय से परीक्षा की तैयारी की थी और परिवारों ने अपनी मेहनत की कमाई से बच्चों को कोचिंग दिलाई, लेकिन पेपर लीक की घटनाओं ने उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पेपर लीक मामलों को रोकने में विफल रही है। घसिया ने NTA के चेयरमैन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि 2024 में भी पेपर लीक हुआ था, जिसे दबा दिया गया था, लेकिन इस बार पूरे भारत में यह पेपर लीक हुआ है।

पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नीट परीक्षा लीक होने से 22 लाख अभ्यर्थियों का भविष्य खराब हो गया है। उन्होंने NTA को भाजपा का एक बड़ा षड्यंत्र बताया और कहा कि ये बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यदि वे इस्तीफा नहीं देते हैं, तो राष्ट्रपति को इस सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए।
इस विरोध प्रदर्शन में अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष नूरुद्दीन कुरैशी, बल्ली यादव, मदनलाल सैनी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2150692


