[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परसरामपुरा स्टेडियम पर अतिक्रमण का विरोध:पूर्व मंत्री समेत 200 लोगों ने दी गिरफ्तारी, हाईकोर्ट के आदेश तोड़ी जा रही थी चारदीवारी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

परसरामपुरा स्टेडियम पर अतिक्रमण का विरोध:पूर्व मंत्री समेत 200 लोगों ने दी गिरफ्तारी, हाईकोर्ट के आदेश तोड़ी जा रही थी चारदीवारी

परसरामपुरा स्टेडियम पर अतिक्रमण का विरोध:पूर्व मंत्री समेत 200 लोगों ने दी गिरफ्तारी, हाईकोर्ट के आदेश तोड़ी जा रही थी चारदीवारी

नवलगढ़ : नवलगढ़ के परसरामपुरा गांव में खेल स्टेडियम से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा और उनके भाई डॉ. राजपाल शर्मा सहित करीब 200 लोगों को हिरासत में लिया गया।

स्टेडियम की चारदीवारी हटाई

प्रशासन ने तय रणनीति के तहत बुधवार सवेरे करीब 7 बजे से कार्रवाई शुरू की। नदी के बहाव क्षेत्र में बनी स्टेडियम की चारदीवारी को हटाने के लिए जेसीबी मशीनें मौके पर पहुंचीं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

नवलगढ़ के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा ने अतिक्रमण हटाने के विरोध में गिरफ्तारी दी।
नवलगढ़ के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा ने अतिक्रमण हटाने के विरोध में गिरफ्तारी दी।

कार्रवाई का विरोध करने पर पूर्व मंत्री ने दी गिरफ्तारी

कार्रवाई का विरोध कर रहे पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ गिरफ्तारी दी। उनके भाई डॉ.राजपाल शर्मा ने भी गिरफ्तारी दी। दोनों बेटों की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता, रिटायर्ड शिक्षक रामनिवास शास्त्री भी मौके पर पहुंचे और गिरफ्तारी देने की जिद करने लगे। एएसपी देवेंद्र राजावत ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। बाद में पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस में बैठाकर हिरासत में लिया।

उनके समर्थक मंगलवार शाम से ही स्टेडियम के बाहर धरने पर बैठे थे। ग्रामीणों और समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई रोकने की मांग की। उनका तर्क था कि यह स्टेडियम युवाओं के भविष्य के लिए बनाया गया था और इसे बचाया जाना चाहिए।
परसरामपुरा में विवाद बढ़ता देख करीब 400 पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात किया गया है।
परसरामपुरा में विवाद बढ़ता देख करीब 400 पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात किया गया है।

400 पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट के आदेशों की पालना में नदी के बहाव क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाना आवश्यक है। एएसपी देवेंद्र राजावत ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 400 पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात किया गया था। उन्होंने पुष्टि की कि अब तक लगभग 200 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें स्वयं गिरफ्तारी देने वाले और विरोध करने वाले दोनों शामिल हैं। एडीएम डॉ. अजय आर्य ने बताया कि यह कार्रवाई कोर्ट के निर्णय के अनुसार की गई है।

परसरामपुरा गांव में खेल स्टेडियम से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन बुधवार सुबह जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचा।
परसरामपुरा गांव में खेल स्टेडियम से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन बुधवार सुबह जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker