[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नशीला पदार्थ खिलाकर 24 साल की महिला से रेप:अश्लील फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल, परिचित युवक ने ही की वारदात

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नशीला पदार्थ खिलाकर 24 साल की महिला से रेप:अश्लील फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल, परिचित युवक ने ही की वारदात

नशीला पदार्थ खिलाकर 24 साल की महिला से रेप:अश्लील फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल, परिचित युवक ने ही की वारदात

सीकर : सीकर जिले में 24 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक महिला के गांव का ही रहने वाला परिचित है। जिसने नशीला पदार्थ देकर महिला के साथ रेप किया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

24 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह ग्रामीण क्षेत्र में रहती है। गांव का ही रहने वाला एक युवक उसके परिवार का परिचित है। ऐसे में उसकी युवक से नॉर्मल बातचीत होती थी।

नशीला पदार्थ खिलाकर रेप

युवक ने किसी काम के सिलसिले में उससे मुलाकात की। अकेला होने पर आरोपी युवक ने महिला को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। नशीला पदार्थ खाने के बाद महिला को होश नहीं रहा। इसी का फायदा उठाकर आरोपी युवक ने महिला के साथ रेप किया।

अश्लील वीडियो शेयर करने की धमकी

रेप करने के दौरान अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। जिन्हें बाद में वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने करीब 1 साल से ज्यादा समय तक महिला के साथ कई बार रेप किया। महिला ने हिम्मत जुटाई और पुलिस में मामला दर्ज करवाने पहुंची।

Related Articles