श्रीमाधोपुर की मूंडरू और जोरावर नगर पीएचसी का निरीक्षण:कई कर्मचारी मिले गैर हाजिर, बीसीएमओ ने जारी किए नोटिस
श्रीमाधोपुर की मूंडरू और जोरावर नगर पीएचसी का निरीक्षण:कई कर्मचारी मिले गैर हाजिर, बीसीएमओ ने जारी किए नोटिस
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (बीसीएमओ) डॉ. पंकज कुमार शर्मा ने बुधवार को क्षेत्र की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
पीएचसी मूंडरू और जोरावर नगर का निरीक्षण किया
डॉ. शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मूंडरू और जोरावर नगर का निरीक्षण किया। मूंडरू पीएचसी में एक एएनएम ड्यूटी से अनुपस्थित मिलीं, जबकि जोरावर नगर पीएचसी में एक नर्सिंग ऑफिसर और एक डेटा ऑपरेटर गैरहाजिर पाए गए।
निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी बिना ड्रेस कोड और परिचय पत्र के कार्य करते हुए भी पाए गए। डॉ. शर्मा ने अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
हीटवेव से बचाव के तरीके बताए
उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों और पैरामेडिकल स्टाफ को अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ संवेदनशीलता और अच्छे व्यवहार से पेश आने के निर्देश दिए। साथ ही, बढ़ती गर्मी को देखते हुए लू और हीटवेव से बचाव संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा एचपीवी वैक्सीन अभियान में प्रगति लाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2150573


