[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दानूसर के तेजपाल ने रोशन किया नाम:ग्रीको रोमन रेसलिंग में जीता गोल्ड, कई प्रतियोगिता में हासिल कर चुके हैं पहला स्थान

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

दानूसर के तेजपाल ने रोशन किया नाम:ग्रीको रोमन रेसलिंग में जीता गोल्ड, कई प्रतियोगिता में हासिल कर चुके हैं पहला स्थान

दानूसर के तेजपाल ने रोशन किया नाम:ग्रीको रोमन रेसलिंग में जीता गोल्ड, कई प्रतियोगिता में हासिल कर चुके हैं पहला स्थान

सरदारशहर : सरदारशहर के दानूसर निवासी तेजपाल कड़वासरा ने ग्रीको रोमन रेसलिंग प्रतियोगिता के 87 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर भारतीय सेना और राजस्थान का नाम रोशन किया है।

भारतीय सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत

तेजपाल भारतीय सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। वे ओमप्रकाश कड़वासरा के पुत्र हैं। उन्होंने वर्ष 2016 से विद्यालय स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

कई प्रतियोगिता में हासिल कर चुके हैं पहला स्थान

इस दौरान तेजपाल ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। हाल ही में, वर्ष 2024 में अमन में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेते हुए उन्होंने पदक जीतकर भारत का परचम लहराया। तेजपाल की इस उपलब्धि पर सरदारशहर तहसील सहित क्षेत्रभर के ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

Related Articles