दुनिया हैरान! महज 13 साल की उम्र में 10वीं पास, अब देश का स्पेशल कमांडो बनने का सपना
दुनिया हैरान! महज 13 साल की उम्र में 10वीं पास, अब देश का स्पेशल कमांडो बनने का सपना
हनुमानगढ़ : तहसील रावतसर के चक 91 आरडी गांव से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। साधारण मजदूर एवं किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले मुबारक पुत्र मोहम्मद शोकिन ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।मुबारक वर्तमान में नोहर के वार्ड नंबर 11 स्थित के.आर. पब्लिक स्कूल के छात्र हैं और प्रारंभ से वहीं अध्ययनरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
13 साल की उम्र में 10वीं पास
10 जून 2012 को जन्मे मुबारक ने मात्र 13 वर्ष की आयु में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करते हुए 64.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इतनी कम उम्र में यह सफलता हासिल कर उन्होंने क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है।
परिवार ने हर कदम पर किया प्रोत्साहित
मुबारक के पिता मोहम्मद शोकिन पिछले कई वर्षों से “जनमानस शेखावाटी न्यूज” से जुड़े हुए हैं। उन्होंने सीमित आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद अपने बेटे की शिक्षा और सपनों को हमेशा प्राथमिकता दी। परिवार में मुबारक की दो बड़ी बहनें भी हैं, जिनमें एक 11वीं कक्षा में अध्ययनरत है जबकि दूसरी बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है।
देश सेवा का सपना
मुबारक का सपना भविष्य में देश का एक ताकतवर स्पेशल कमांडो बनकर राष्ट्र सेवा करना है। उनका कहना है, “अगर हौसले बुलंद हों और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।”
मुबारक की इस उपलब्धि से गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उनकी सफलता पर गर्व जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल करने वाले ऐसे मेहनती और जुझारू युवा देश के उज्ज्वल भविष्य की पहचान हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2150425

