आवारा सूअरों को पकड़कर कस्बे से बाहर छोड़ने के निर्देश
आवारा सूअरों को पकड़कर कस्बे से बाहर छोड़ने के निर्देश
बिसाऊ : कस्बे में बढ़ती आवारा सूअरों की समस्या को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी द्वारा जारी आदेश में संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि कस्बे में घूम रहे आवारा सूअरों को पकड़कर करीब 15 से 20 किलोमीटर दूर बीहड़ एवं जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाए।
नगर पालिका कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार कस्बे में आवारा सूअरों के कारण गंदगी फैलने, यातायात बाधित होने तथा आमजन को परेशानी होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पालिका प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य निविदा की शर्तों के अनुरूप किया जाए तथा पूरी कार्रवाई का सत्यापन सफाई निरीक्षक द्वारा करवाकर रिपोर्ट नगर पालिका कार्यालय में प्रस्तुत की जाए। नगर पालिका की इस कार्रवाई से कस्बेवासियों को आवारा सूअरों की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2149444

