सीबीएसई क्लस्टर गर्ल्स योगासन प्रतियोगिता की मेजबानी को तैयार सिंघानिया संस्थान
सीबीएसई क्लस्टर गर्ल्स योगासन प्रतियोगिता की मेजबानी को तैयार सिंघानिया संस्थान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अयूब खान
पचेरी कलां : सिंघानिया विश्वविद्यालय स्थित नर्मदा देवी सिंघानिया इंटरनेशनल स्कूल में 24 जून से 27 जून 2026 तक सीबीएसई क्लस्टर गर्ल्स योगासन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर संस्थान में उत्साह का माहौल है।
प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय एवं विद्यालय स्टाफ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, आवास, भोजन, योगासन मंच, चिकित्सा सुविधा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि सिंघानिया संस्थान के लिए यह गौरव की बात है कि इतने बड़े स्तर की सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल खेल नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, अनुशासन और आत्मबल का प्रतीक है। ऐसे आयोजन छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने आयोजन समिति को निर्देश देते हुए कहा कि प्रतियोगिता की सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की हों, ताकि आयोजन की उत्कृष्ट छवि पूरे देश में स्थापित हो सके। साथ ही उन्होंने संस्थान परिवार को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
कैंपस निदेशक प्रो. पी.एस. जस्सल ने कहा कि इससे पूर्व भी सिंघानिया संस्थान में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कई खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया जा चुका है तथा आगामी वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित करने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बड़े टूर्नामेंट का आयोजन संस्थान के लिए गर्व का विषय है।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्राएं अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग में भाग लेकर अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं तथा विद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।
उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि प्रतियोगिता का संचालन सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2149450

