[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरी महिला, मौत:परिजन के साथ पीहर जाते समय हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरी महिला, मौत:परिजन के साथ पीहर जाते समय हुआ हादसा

स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरी महिला, मौत:परिजन के साथ पीहर जाते समय हुआ हादसा

श्रीमाधोपुर : मंगलवार दोपहर थोई थाना इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बुजीवाला तन दीपावास (नीमकाथाना) निवासी सुमन देवी बलाई (40) पत्नी मदनलाल बलाई के रूप में हुई है।

श्रीमाधोपुर थाने के एएसआई गिरधारीलाल ने बताया – सुमन देवी अपने परिजनों के साथ बाइक पर जोरावरनगर अपने पीहर जा रही थीं। वह वहां एक गमी की बैठक में शामिल होने वाली थीं। भादवाड़ी और जोरावरनगर के बीच सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर से गुजरते समय बाइक के पीछे बैठी सुमन देवी उछलकर सड़क पर गिर गईं।

इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन घायल महिला को तुरंत श्रीमाधोपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने बताया कि पॅास्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles