[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर पुलिस ने इनामी बदमाश को पंजाब से पकड़ा:हत्या के प्रयास के मामले में था वांछित, 7 महीने से चल रहा था फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर पुलिस ने इनामी बदमाश को पंजाब से पकड़ा:हत्या के प्रयास के मामले में था वांछित, 7 महीने से चल रहा था फरार

श्रीमाधोपुर पुलिस ने इनामी बदमाश को पंजाब से पकड़ा:हत्या के प्रयास के मामले में था वांछित, 7 महीने से चल रहा था फरार

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में पिछले सात महीनों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सुरेंद्र सिंह जाखड़ को पंजाब से गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र सिंह जाखड़ डेरावाली तन मऊ का निवासी है और उस पर 2000 रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, वह थाने का टॉप-10 अपराधी है।

धोखाधड़ी, मारपीट समेत कई मामले दर्ज

सुरेंद्र सिंह जाखड़ (39) के खिलाफ श्रीमाधोपुर, खंडेला और हरमाड़ा थानों में धोखाधड़ी, मारपीट, जानलेवा हमला और एनडीपीएस एक्ट में मामले दर्ज हैं।

लोहे की रॉड से किया था हमला

इस हमले में अर्जुन, हंसराज और मयंक को जान से मारने की नीयत से सिर पर वार किए गए, जिससे उसका बेटा मयंक बेहोश हो गया था। आरोपियों ने जाते समय गाड़ी में तोड़फोड़ की और चाबी तथा अर्जुन के गले की चेन सहित करीब 1 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे।

पुलिस ने किया था टीम का गठन

सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थानाधिकारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी सूचनाओं के आधार पर आरोपी का पीछा किया और उसे पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इस कार्रवाई में कांस्टेबल राजवीर की विशेष भूमिका रही।

Related Articles