श्रीमाधोपुर में निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर:110 मरीजों का हुआ चेकअप, 21 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
श्रीमाधोपुर में निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर:110 मरीजों का हुआ चेकअप, 21 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में मंगलवार को 59वें निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लायंस क्लब के अध्यक्ष सीताराम सैनी ने बताया कि शिविर में कुल 110 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 21 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है।
मरीजों को फल और बिस्किट बांटे
इस शिविर के आयोजन में दुर्गा प्रसाद गोयल और ललिता गोयल, ऊंझा (गुजरात) का विशेष सहयोग रहा। ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को लायंस क्लब की ओर से फल और बिस्किट के पैकेट भी वितरित किए गए। शिविर को सफल बनाने में सागरमल हलवाई, ललिता गोयल, ललित कुमार सैनी, सागरमल सैनी और अशोक कुमार कुमावत ने अपनी सेवाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2149412
