[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में सीवरेज चैंबर जाम, घरों में पहुंचा दूषित पानी:वार्ड 12-13 के लोग परेशान, बीमारियों का खतरा बढ़ा; समाधान की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में सीवरेज चैंबर जाम, घरों में पहुंचा दूषित पानी:वार्ड 12-13 के लोग परेशान, बीमारियों का खतरा बढ़ा; समाधान की मांग की

रींगस में सीवरेज चैंबर जाम, घरों में पहुंचा दूषित पानी:वार्ड 12-13 के लोग परेशान, बीमारियों का खतरा बढ़ा; समाधान की मांग की

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

रींगस : रींगस नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में वेदांता कॉलेज के पीछे स्थित सीवरेज लाइन का मुख्य चैंबर लंबे समय से जाम है। इसके कारण वार्ड 13 और पड़ोसी वार्ड 12 के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चैंबर से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है, जिससे क्षेत्र में गंभीर स्थिति बन गई है।

घरों की टंकियों तक पहुंच रहा गंदा पानी

वार्डवासियों के अनुसार, सीवरेज का यह दूषित पानी पीने के पानी की पाइपलाइनों में मिल रहा है और सीधे घरों की टंकियों तक पहुंच रहा है। इस गंदे पानी के उपयोग से मोहल्ले में बीमारियां फैलने लगी हैं। छोटे बच्चों और बुजुर्गों में उल्टी-दस्त और त्वचा संबंधी संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

सड़कों पर जमा सीवरेज के पानी और उससे उठने वाली दुर्गंध के कारण राहगीरों तथा स्थानीय निवासियों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है।

वार्ड नंबर 12 के निवासियों ने प्रशासन से तत्काल सीवरेज लाइन की सफाई करवाने और पेयजल आपूर्ति को दूषित होने से बचाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार कुमावत ने भी इस समस्या पर चिंता व्यक्त की है।

जल्द समाधान किया जाएगा-ईओ

इस संबंध में नगर पालिका के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी तहसीलदार महेश ओला ने बताया कि सीवरेज लाइन जाम होने की सूचना मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा।

Related Articles