[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका,NEET-पेपर रद्द का आक्रोश:SFI ने किया प्रदर्शन, NTA को भंग करके नई एजेंसी से एग्जाम करवाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका,NEET-पेपर रद्द का आक्रोश:SFI ने किया प्रदर्शन, NTA को भंग करके नई एजेंसी से एग्जाम करवाने की मांग

सीकर में केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका,NEET-पेपर रद्द का आक्रोश:SFI ने किया प्रदर्शन, NTA को भंग करके नई एजेंसी से एग्जाम करवाने की मांग

सीकर : सीकर में आज नीट (NEET-UG) परीक्षा का पेपर रद्द होने की खबरों के बीच छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्र संगठन एसएफआई (SFI) के कार्यकर्ताओं और स्टूडेंट्स ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित छात्रों ने ढाका भवन से कल्याण सर्किल तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पुतले की शवयात्रा निकाली और बाद में कल्याण सर्किल पर पुतला दहन किया।

SFI के जिला सचिव राकेश मुवाल ने कहा कि नीट परीक्षा में जिस तरह की अनियमितताएं सामने आई हैं, उसने देश के लाखों ईमानदार स्टूडेंट्स का मनोबल तोड़ दिया है।सीकर जैसे एजुकेशन हब में देशभर से छात्र अपनी आंखों में डॉक्टर बनने का सपना लेकर आते हैं। यहां के हॉस्टलों और लाइब्रेरी में छात्र 18-18 घंटे जी-तोड़ मेहनत करते हैं, लेकिन NTA के फेल्योर ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है।

कल्याण सर्किल पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए छात्र नेताओं ने मांग की है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) को भंग करके राष्ट्रीय स्तर की नई एजेंसी का गठन किया जाना चाहिए। इस पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि NEET और JEE का पेपर लीक होना NTA का फेल्योर है।

कोचिंग हब सीकर में मायूसी

गौरतलब है कि सीकर वर्तमान में कोटा के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा कोचिंग हब है। यहां हर साल लगभग 2.5 लाख स्टूडेंट्स NEET-JEE की तैयारी करते हैं। नीट परीक्षा रद्द होने और विवादों में घिरने के कारण यहां के कोचिंग संस्थानों और हाॅस्टल्स में सन्नाटा पसर गया है। छात्रों का कहना है कि वे सालों तक मेहनत करते हैं, लेकिन सिस्टम की एक गलती उनकी पूरी साल और मेहनत बर्बाद कर देती है।

विरोध-प्रदर्शन करते हुए SFI कार्यकर्त्ताओं और स्टूडेंट्स ने NEET परीक्षा में हुई धांधली की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करवाने, दोषी अधिकारियों और पेपर लीक माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles