[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिश्यूं ग्राम पंचायत में ग्राम विकास रथ अभियान:सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की ग्रामीणों को मिली जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

शिश्यूं ग्राम पंचायत में ग्राम विकास रथ अभियान:सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की ग्रामीणों को मिली जानकारी

शिश्यूं ग्राम पंचायत में ग्राम विकास रथ अभियान:सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की ग्रामीणों को मिली जानकारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

रानौली : कस्बे की ग्राम पंचायत शिश्यूं में ग्राम विकास रथ अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, फ्लैगशिप कार्यक्रमों और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।

अभियान के तहत ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। पात्र नागरिकों को योजनाओं की पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। ग्राम विकास रथ पर लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं और सरकारी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया, जिससे ग्रामीणों को जानकारी समझने में आसानी हुई।

लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रुचि दिखाई और योजनाओं से जुड़ी जानकारी हासिल की।

वक्ताओं ने इस अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने, आमजन का विश्वास मजबूत करने और विकास की भावना को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, दातारामगढ़ से भाजपा प्रत्याशी रहे गजानंद कुमावत, अन्य भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles