सरसों के कचरे में लगी आग:तेहनदेसर और ईन्यारा फांटा के बीच फैली, कारण अज्ञात, दमकल की 7 गाड़ियां पहुंची
सरसों के कचरे में लगी आग:तेहनदेसर और ईन्यारा फांटा के बीच फैली, कारण अज्ञात, दमकल की 7 गाड़ियां पहुंची
सांडवा : स्टेट हाईवे-20 पर तेहनदेसर और ईन्यारा फांटा के बीच खेत में रखे सरसों के कचरे के बड़े ढेर में मंगलवार दोपहर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दूर-दूर तक धुएं के गुबार फैल गए।

बता दे कि खेत में सरसों के कचरे का बड़ा स्टॉक किया हुआ था। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना मिलने पर नोखा, बीदासर और छापर सहित पांच स्थानों से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

आग के तेजी से फैलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सुजानगढ़, छापर, बीदासर, जसरासर और नोखा सहित विभिन्न स्थानों से छह दमकलें मौके पर पहुंचीं और लगातार आग बुझाने का प्रयास करती रहीं। हालांकि करीब चार घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।
प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बीदासर तहसीलदार अमरसिंह, बीदासर बीडीओ, पटवारी, सांडवा थाना एसएचओ चौथमल वर्मा अपने दल के साथ और बिजली विभाग के एईएन व जेईएन कर्मचारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।
कुल सात दमकलें आग बुझाने में जुटी
एसएचओ चौथमल वर्मा ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद कई स्थानों से दमकलें बुलाई गईं। शाम सरदारशहर से एक और दमकल पहुंचने के बाद कुल सात दमकलें आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई थीं। उन्होंने बताया कि धूल भरी तेज आंधी के कारण आग पर काबू पाने में मुश्किल हो रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2149400
