सैनिक कॉलोनी में दो महीने से नहीं आ रहा पानी:निजी टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर, समाधान की मांग की
सैनिक कॉलोनी में दो महीने से नहीं आ रहा पानी:निजी टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर, समाधान की मांग की
सादुलपुर : सादुलपुर शहर की सैनिक कॉलोनी के वार्ड नंबर 14 में पिछले दो माह से जलदाय विभाग द्वारा नियमित पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इससे कॉलोनीवासियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंच रही, जिसके कारण उन्हें पीने के पानी के लिए 1000 रुपए खर्च कर निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।
विभाग को समस्या बताई, नहीं हुआ समाधान-स्थानीय निवासी
स्थानीय निवासियों ने बताया- समस्या को लेकर कई बार जलदाय विभाग को अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। विभाग की ओर से बताया गया है कि कॉलोनी में केवल ओवरफ्लो का पानी ही पहुंच पा रहा है। इसके पीछे कुछ लोगों द्वारा सीधे मोटे कनेक्शन लेने को कारण बताया गया है, जिससे आगे की लाइनों में पानी नहीं पहुंच पाता।
बढ़ती गर्मी के मौसम में पानी का संकट गहराने से लोगों में भारी रोष है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जलदाय विभाग को तुरंत पाबंद कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
ये रहे मौजूद
इस दौरान दयानंद कोठारी, विकास ख्यालिया, विक्रम सिंह पूनिया, महावीर सिंह मूंड, धनसिंह सांगवान, अमीलाल गोस्वामी, राजेश और विक्रम सिंह राठौड़ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2149406
