सादुलपुर में टीचर से 30 लाख की ठगी:रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लिए पैसे, मामला दर्ज
सादुलपुर में टीचर से 30 लाख की ठगी:रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लिए पैसे, मामला दर्ज
सादुलपुर : सादुलपुर के राघा बड़ी निवासी एक शिक्षक के साथ रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि राघा बड़ी निवासी मानसिंह पुत्र रामशरण मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मानसिंह वर्ष 2015 से चैनपुरा छोटा में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
रेलवे में नौकरी का झांसा दिया
रिपोर्ट के अनुसार, मानसिंह की पहचान चैनपुरा छोटा निवासी सुरेश कुमार बिश्नोई से हुई थी। जुलाई 2023 में सुरेश कुमार ने मानसिंह की मुलाकात कुलोठ खुर्द निवासी रोहताश कुमार से करवाई। सुरेश ने मानसिंह को बताया कि रोहताश रेलवे में नौकरी लगवाने का काम करता है।
15 लाख रुपए मांगे
आरोपियों ने मानसिंह के बेटे ललित और कालरी निवासी सत्यवीर सिंह के बेटे मोहित को स्टेशन मास्टर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए प्रति व्यक्ति 15 लाख रुपए की मांग की गई। मानसिंह ने दोनों युवकों के दस्तावेज आरोपियों को सौंप दिए और कुल 30 लाख रुपए देने पर सहमति व्यक्त की।
21 लाख ऑनलाइन और 8 लाख नकद दिए
मानसिंह ने आरोप लगाया कि अगस्त 2023 से जुलाई 2024 के बीच उसने अपने विभिन्न मोबाइल नंबरों से आरोपी रोहताश कुमार के खातों में 21.85 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। शेष 8 लाख 15 हजार रुपए नकद दिए गए। इस लेनदेन में कालरी निवासी सत्यवीर ने भी 15 लाख रुपए फोन-पे के माध्यम से मानसिंह के खाते में भेजे थे, जो आगे आरोपियों को दिए गए।
पीड़ित के अनुसार, लंबे समय तक आरोपी नौकरी लगवाने का भरोसा देते रहे। संदेह होने पर 13 अप्रैल 2024 को मानसिंह अपने साथियों के साथ आरोपी रोहताश कुमार के घर कुलोठ खुर्द पहुंचे। वहां आरोपी ने रुपए लौटाने से साफ इनकार कर दिया। इस संबंध में राजगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दर्ज कर उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2149496
