पिलानी की युवती निकली एयरपोर्ट जॉब फ्रॉड की मास्टरमाइंड, जयपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
पिलानी की युवती निकली एयरपोर्ट जॉब फ्रॉड की मास्टरमाइंड, जयपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : जयपुर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पिलानी निवासी एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती मोबाइल एप के जरिए फर्जी आईडी कार्ड और एंट्री पास तैयार कर बेरोजगार युवाओं को एयरपोर्ट में नौकरी लगाने का झांसा देती थी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान किरण सैनी (27) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पिलानी की रहने वाली है और फिलहाल जयपुर के जगतपुरा इलाके में रह रही थी। आरोपी पहले जयपुर एयरपोर्ट पर कार्यरत ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी AIASL में काम कर चुकी थी। इसी अनुभव का फायदा उठाकर उसने बेरोजगार युवाओं को अपने जाल में फंसाना शुरू किया।
डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि आरोपी युवती मोबाइल एडिटिंग एप के जरिए कंपनी के पुराने आईडी कार्ड्स को एडिट कर फर्जी पहचान पत्र और एंट्री पास तैयार करती थी। इसके बाद वह युवाओं को विश्वास दिलाती थी कि उसकी एयरपोर्ट अधिकारियों तक सीधी पहुंच है और वह ग्राउंड स्टाफ समेत अन्य पदों पर नौकरी लगवा सकती है।
थानाधिकारी रूपनारायण यादव के मुताबिक पुलिस ने आरोपी के पास से चार तैयार फर्जी आईडी कार्ड, करीब 30 युवाओं के आधार कार्ड, आवेदन फॉर्म और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अब तक 3 से अधिक युवाओं से 9 से 10 लाख रुपए तक की ठगी कर चुकी है।
मामले का खुलासा 8 मई को तब हुआ जब जयपुर एयरपोर्ट पर फर्जी एंट्री कार्ड और नौकरी के नाम पर वसूली की शिकायत पुलिस तक पहुंची। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उसके मोबाइल डेटा, बैंक खातों और संभावित साथियों की जांच कर रही है।
पुलिस को आशंका है कि इस पूरे नेटवर्क में अन्य एजेंट भी शामिल हो सकते हैं, जो युवाओं को नौकरी का लालच देकर ठगी का शिकार बना रहे थे। इस खुलासे के बाद पिलानी समेत शेखावाटी क्षेत्र में भी मामले की चर्चा तेज हो गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2149602
