[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आगजनी पीड़ित किसान को राहत दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर तहसील कार्यालय में सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

आगजनी पीड़ित किसान को राहत दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर तहसील कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

आगजनी पीड़ित किसान को राहत दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर तहसील कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

मलसीसर : निराधनूं किसान ग्राम संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को तहसील कार्यालय मलसीसर पहुंचकर नायब तहसीलदार को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आगजनी पीड़ित किसान महेंद्र सिंह धुआं पुत्र संदीप कुमार धुआं को तत्काल प्रशासनिक राहत प्रदान करने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि लगभग दो सप्ताह पूर्व महेंद्र सिंह धुआं की तीन झोपड़ियां आग लगने से जलकर राख हो गई थीं, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ। समिति सदस्यों ने पीड़ित किसान को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की।

इसके अलावा ज्ञापन में रबी 2022-23 का लंबित मुआवजा तुरंत जारी करने, खरीफ 2025 के फसल बीमा क्लेम का भुगतान करने तथा रबी फसल में ओलावृष्टि एवं अत्यधिक गर्मी के कारण गेहूं और चने के उत्पादन में आई भारी कमी की भरपाई मुआवजा एवं बीमा क्लेम के माध्यम से करने की मांग उठाई गई।

समिति ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान बजरंग सिंह धाभाई, विनय कुमार थालोड़, अध्यक्ष करणी राम रेपसवाल, कोषाध्यक्ष नंदलाल सामरिया, असलम खान, बलबीर गुरी, रामलाल सामरिया, सुरेंद्र कुमार खीचड़, शिशपाल खीचड़ ढाणी, मदनलाल गुरी, महावीर सिंह, बजरंग धुआं, मोहर सिंह धुआं, योगेश धुआं, श्रीचंद भोडीवाल, सत्यनारायण भोडीवाल, हनुमान सिंह, सूरजमल सैनी, अदरिस अली, रामचंद्र सैनी, शिशपाल सिलायच एवं शिशपाल कुम्हार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles