फसल बीमा योजना के तहत अपने रिश्तेदारों के नाम फर्जी जमीन दिखाकर 09 करोड़ क्लेम उठाकर धोखाधड़ी करने वाला एक गिरफ्तार
फसल बीमा योजना के तहत अपने रिश्तेदारों के नाम फर्जी जमीन दिखाकर 09 करोड़ क्लेम उठाकर धोखाधड़ी करने वाला एक गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला पुलिस अधीक्षक चूरू निश्चय प्रसाद एम आईपीएस ने बतया कि 14.फरवरी.2026 को गोविन्दसिंह राठौड पुत्र नरोतम सिंह जाति राजपुत उम्र 55 साल निवासी चरला पीएस सुजानगढ सदर जिला चूरु हाल सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) सुजानगढ जिला चूरु ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की कि भारत सरकार की फसल बीमा योजना अन्तर्गत राज्य के किसानों की फसलों का स्वैच्छिक बीमा किया जाता है।
इस संबंध में राज्य सरकार की अधिसूचना 19 जुन 2025 को जारी हुई थी, अधिसूचना के अनुसार रबी की फसल में 1.5 प्रतिशत प्रीमियम किसान के द्वारा वहन किया जाता है एवम शेष प्रीमियम का भुगतान राजकोष से किया जाता है। जिसे राज्य एवम् भारत सरकार के द्वारा आधा-आधा संयुक्त रुप से बैंक खाते के द्वारा वहन किया जाता है, एवम संबंधित बीमा कंपनी को भेजी जाती है। इसी प्रकार से संबंधित बीमा क्लेम का भुगतान भी बैंक खाते के द्वारा ही किया जाता है।
मुझे जानकारी मिली की स्टेट बैंक ऑफ इडिया की सालासर शाखा जिला चूरु के शाखा प्रबंधक उमेश कुमार सारस्वत, बैंक के कर्मचारी भागीरथ नायक जो की फसल बीमा पोलिसी को जारी करता है एवम कुछ अन्य अधिकारीयों / कर्मचारीयों के द्वारा बीमा कंपनी Agriculture Insurance Company of India limited के प्रतिनिधियों / अधिकारीयों के साथ आपराधिक षडयन्त्र रचकर फर्जी बीमा किया जा रहा है, एवम राजकोष से प्रीमियम राशि का दुरुपयोग करते हुए फर्जी क्लेम उठाने की कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध 71 विभिन्न नामों से पटवार मण्डल बज्जू तेजपुरा व ग्राम बज्जू खालसा के गाँवो का सालासर ब्रांच के के.सी.सी. धारको की फर्जी कृषी भूमि दिखाकर 13 लाख 51 हजार रुपये किसानों का प्रीमियम जमा करवा दिया। इस प्रकार से फर्जी किसानों का प्रीमियम काट कर इसकी कुल क्लेम राशि करीब 9 करोड बनती है।
वगैरा वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 17/2026 धारा 319 (2), 318 (4), 61(2) (A) बीएनएस मे दर्जकर श्री सुभाष बिश्नोई पुनि थानाधिकरी पुलिस थाना सालासर द्वारा अनुसंधान शुरु किया गया। दौराने अनुसंधान सुभाष विश्नोई पुनि थानाधिकारी ने रिकॉर्ड प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजानगढ, सुजानगढ सतपाल सिंह आरपीएस व वृताधिकारी वृत सुजानगढ दरजाराम आरपीएस के निकट सुपरविजन में टीम गठित कर मुल्जिम भागीरथ मल नायक पुत्र दानाराम जाति नायक उम्र 31 साल निवासी बीदासर को कल दिनांक 11. मई. 2026 को गिरफतार कर पेश न्यायालय कर पीसी रिमाण्ड हासील किया गया। मुकदमा हाजा मे अन्य संदिग्ध आरोपीयान की संलिप्तता के सम्बन्ध मे अनुसंधान जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2149380
