[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांधी चौक का पुराना ट्रैफिक पॉइंट बना जाम का कारण, हटाने की मांग तेज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गांधी चौक का पुराना ट्रैफिक पॉइंट बना जाम का कारण, हटाने की मांग तेज

गांधी चौक का पुराना ट्रैफिक पॉइंट बना जाम का कारण, हटाने की मांग तेज

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शहर के हृदय स्थल गांधी चौक पर दशकों पुराना ट्रैफिक पॉइंट अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। बढ़ती आबादी और वाहनों के दबाव के बीच सड़क के बीचों-बीच खड़ा यह ढांचा अब ट्रैफिक को सुचारू करने की बजाय बाधा पैदा कर रहा है।

क्या है मामला?
स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि जब यह पॉइंट बनाया गया था, तब वाहनों की संख्या बेहद कम थी। लेकिन आज गांधी चौक झुंझुनूं का सबसे व्यस्त बाजार क्षेत्र है। सुबह से शाम तक यहां हजारों दोपहिया, कारें और ई-रिक्शा गुजरते हैं। ऐसे में बीच सड़क पर बना यह पक्का स्ट्रक्चर रास्ते को संकरा कर देता है, जिससे दिन में कई बार जाम लगता है।

सूत्रों के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस के लिए भी अब यह पॉइंट निराधार हो चुका है गांधी चौक से महज कुछ कदम की दूरी पर ही आधुनिक सुविधाओं से लैस एक बड़ा ट्रैफिक कंट्रोल रूम स्थापित किया जा चुका है। वहां से पूरे क्षेत्र की निगरानी और ट्रैफिक संचालन किया जा रहा है। ऐसे में पुराने पॉइंट पर ड्यूटी देने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

स्थानीय लोगों की मांग
व्यापार मंडल और आम नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस ट्रैफिक पॉइंट की तुरंत जांच कर इसे हटाया जाए। लोगों का कहना है कि इसे हटाने से सड़क करीब 8-10 फीट तक चौड़ी हो जाएगी, जिससे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को भी आसानी होगी और रोज लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।

प्रशासन क्या करेगा?
अब सबकी निगाहें जिला कलेक्टर और ट्रैफिक विभाग पर हैं। शहरवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द मौके का मुआयना कर जनहित में यह फैसला लेगा और गांधी चौक को जाम से राहत दिलाएगा।

Related Articles