[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने एसपी को सोपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजगढ़ में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने एसपी को सोपा ज्ञापन

राजगढ़ पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर कि नारे बाजी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले के राजगढ़ में 26 वर्षीय विवाहिता नाजमीन बानो की संदिग्ध मौत के मामले में मंगलवार को परिजनों और आमजन का गुस्सा फूट पड़ा। चूरू जिलामुख्यालय पर बड़ी संख्या में ‌ महिलाएं एवं पुरुषों ने आक्रोश रैली निकालकर दोषियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने राजगढ़ पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एसपी निश्चय प्रसाद को ज्ञापन सौंपते हुए कानूनी कार्यवाही की मांग की। दोपहर 2 बजे करीब मिली जानकारी के मुताबिक मृतका के पिता झुंझुनूं निवासी सैयद ने बताया कि उनकी पुत्री नाजमीन बानो की शादी 18 दिसंबर 2018 को राजगढ़ के वार्ड 38 निवासी हसन खां से हुई थी। शादी में सामर्थ्य से अधिक दान-दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था।

आरोप है कि पति हसन, ससुर मोबदीन, जेठ खलील, जेठानी दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताडना देते थे। परिजनों के अनुसार वर्ष 2022 में पुत्री जन्म के बाद एक लाख रुपए की मांग की गई, जिस पर 50 हजार रुपए दिए गए। आरोप है कि 5 मई 2026 को नाजमीन के साथ मारपीट की गई और 6 मई की सुबह उसने फोन कर जान से मारने की धमकी मिलने की जानकारी दी थी।परिजनों का आरोप है कि बाद में ससुराल पक्ष ने हार्ट अटैक और आत्महत्या की कहानी बनाई, जबकि अंतिम दर्शन के दौरान गले पर निशान मिले। पीड़ित परिवार ने इसे दहेज हत्या बताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। और न्याय की गुहार लगाई।

Related Articles