[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय छात्रावासों में छात्रावास अधीक्षकों के रिक्त पदों पर अतिरिक्त कार्यव्यवस्था के तहत शिक्षक / शिक्षिकाएं 22 मई तक कर सकते हैं आवेदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय छात्रावासों में छात्रावास अधीक्षकों के रिक्त पदों पर अतिरिक्त कार्यव्यवस्था के तहत शिक्षक / शिक्षिकाएं 22 मई तक कर सकते हैं आवेदन

राजकीय छात्रावासों में छात्रावास अधीक्षकों के रिक्त पदों पर अतिरिक्त कार्यव्यवस्था के तहत शिक्षक / शिक्षिकाएं 22 मई तक कर सकते हैं आवेदन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राजकीय छात्रावासों में छात्रावास अधीक्षकों के रिक्त पदों पर अतिरिक्त कार्यव्यवस्था के तहत शिक्षा विभाग के शिक्षक / शिक्षिकाएं 22 मई तक आवेदन कर सकते हैं। एसजेईडी डीडी नगेन्द्र सिंह ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिन राजकीय छात्रावासों में विभागीय नियमित छात्रावास अधीक्षक पदस्थापित / कार्यरत नहीं है, उन छात्रावासों में छात्रावास अधीक्षकों के रिक्त पदों पर शिक्षा विभाग के शिक्षकों को अतिरिक्त कार्यव्यवस्था के तहत 28 फरवरी, 2027 अथवा नियमित कर्मचारी उपलब्ध होने पर, जो भी पहले हो, तक की अवधि के लिए 5000 रुपये प्रति माह प्रति शिक्षक का समेकित मानेदय पर लगाये जाने हैं।

जिले के राजकीय सावित्री बाई कन्या छात्रावास राजगढ़ एवं राजकीय अम्बेडकर छात्रावास सुजानगढ़, छापर, साण्डवा, सडू बड़ी में विभाग के नियमित छात्रावास अधीक्षकों के पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए शिक्षा विभाग के इच्छुक शिक्षक जो इन राजकीय छात्रावासों के नजदीकी विद्यालय में पदस्थापित/कार्यरत है, वे अपना आवेदन मय ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की सहमति सहित जिला कार्यालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चूरू में 22 मई, 2026 तक जमा करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक शिक्षक/शिक्षिकाएं आवेदन के संबंध में कार्यालय उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चूरू से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आवेदन दे सकते हैं। अतिरिक्त कार्यव्यवस्था के तहत लगने वाले शिक्षक/शिक्षिकाओं को विभागीय नियमानुसार छात्रावासों का संचालन करना होगा। उल्लेखनीय है कि बालिका छात्रावास हेतु केवल महिला शिक्षिका का ही आवेदन स्वीकार्य होगा।

Related Articles