मातृ दिवस पर बीडीके अस्पताल में ‘बेटी जन्मोत्सव एवं माता सम्मान समारोह’ आयोजित
मातृ दिवस पर बीडीके अस्पताल में ‘बेटी जन्मोत्सव एवं माता सम्मान समारोह’ आयोजित
झुंझुनूं : “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत मंगलवार को बीडीके अस्पताल की जनाना विंग में बेटी जन्मोत्सव एवं माता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 18 नवप्रसूता माताओं का सम्मान कर नवजात बेटियों को बेबी किट एवं पौधे भेंट किए गए।
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, जिला वन अधिकारी काविया पीबी, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला, एसडीएम कौशल्या विश्नोई, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर एवं पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांभू ने माताओं को सम्मानित करते हुए बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
वन विभाग की ओर से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में तीन ऐसी माताओं का भी विशेष सम्मान किया गया, जिनकी दूसरी संतान भी बेटी हुई है।
जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में प्रत्येक बेटी के जन्म पर प्रशासन की ओर से परिवारों को बधाई पत्र भेजे जाते हैं, ताकि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो।
महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला ने बताया कि जिले का लिंगानुपात बढ़कर 943 तक पहुंच गया है, जो सकारात्मक बदलाव का संकेत है।
कार्यक्रम में माताओं और परिजनों ने बेटी जन्म की खुशी को सेल्फी और वीडियो कॉल के माध्यम से साझा किया। इस दौरान चिकित्सा विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2149205


