[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत बड़े नालों की सफाई अभियान तेज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत बड़े नालों की सफाई अभियान तेज

नगर परिषद सीकर द्वारा विभिन्न वार्डों में चलाया जा रहा विशेष सफाई अभियान

सीकर : स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत नगर परिषद सीकर द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से बड़े नालों एवं नालियों की विशेष सफाई अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

नगर परिषद के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई कर्मियों द्वारा नालों में जमी गाद, कीचड़, प्लास्टिक पॉलिथीन, झाड़-झंखाड़ एवं अन्य अवरोधकों को हटाकर सफाई कार्य किया जा रहा है, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को गंदगी एवं जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।

अभियान के दौरान नालों में फंसी पॉलिथीन, कचरा एवं झाड़-झंखाड़ को बाहर निकालकर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया जा रहा है। नगर परिषद की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में जुटी हुई है।

इस अवसर पर वरिष्ठ आयुक्त Shashikant Sharma ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ शहर केवल नगर परिषद के प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से संभव है। उन्होंने कहा कि यदि नागरिक घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का कचरा नालियों और नालों में डालना बंद कर दें तो शहर की सफाई व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

उन्होंने लोगों से कचरा केवल नगर परिषद की कचरा संग्रहण गाड़ियों में डालने, प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग बंद करने तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की अपील की। साथ ही प्रत्येक घर, दुकान एवं कार्यालय में डस्टबिन रखने का भी आग्रह किया।

नगर परिषद सीकर ने आमजन से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा स्वच्छता महुआ ऐप पर फीडबैक देकर शहर को स्वच्छता रैंकिंग में अग्रणी बनाने की अपील की है।

Related Articles