अवैध खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:खेतड़ी थाना पुलिस ने बिना नंबर के वाहन से बजरी चोरी करते एक गिरफ्तार किया
अवैध खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:खेतड़ी थाना पुलिस ने बिना नंबर के वाहन से बजरी चोरी करते एक गिरफ्तार किया
खेतड़ी : खेतड़ी थाना पुलिस ने बजरी से भरी एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के निर्देशन और वृताधिकारी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में की गई।
थानाधिकारी मोहनलाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 मई 2026 को पुलिस चौकी निजामपुर, खेतड़ी के सामने मेहाड़ा-खेतड़ी मुख्य सड़क पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान बजरी से भरी एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखी, जिसे रोककर ड्राइवर से पूछताछ की गई।
ड्राइवर ने अपनी पहचान हेमराज पुत्र सूरजभान (33) निवासी जमालपुर, थाना मेहाड़ा, जिला झुंझुनू के रूप में बताई। जब उससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी बजरी के संबंध में रॉयल्टी, रवन्ना या अनुज्ञापत्र मांगा गया, तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
इसके बाद, ड्राइवर द्वारा बिना वैध अनुमति के बजरी का अवैध खनन कर चोरी कर ले जाने पर हेमराज के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी मोहनलाल पु.नि., सउनि हरिराम, एचसी महेश कुमार (2541) और एचसी पवन कुमार (01) शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2148887


