[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसके मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग ऑफिसर्स के 106 पद समाप्त:विरोध करते हुए सरकार के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ, बोले- पदों को यथावत रखा जाए

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

एसके मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग ऑफिसर्स के 106 पद समाप्त:विरोध करते हुए सरकार के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ, बोले- पदों को यथावत रखा जाए

एसके मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग ऑफिसर्स के 106 पद समाप्त:विरोध करते हुए सरकार के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ, बोले- पदों को यथावत रखा जाए

सीकर : सीकर के एसके मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग ऑफिसर के 106 पद समाप्त करने के विरोध में आज इंटरनेशनल नर्सेज डे के मौके पर नर्सिंग ऑफिसर्स ने विरोध जताया। हॉस्पिटल में बने बालाजी मंदिर में सद्बुद्धि यज्ञ किया। इससे पहले जमकर नारेबाजी की।

सीकर के एसके हॉस्पिटल में विरोध-प्रदर्शन करते हुए नर्सिंग ऑफिसर्स।
सीकर के एसके हॉस्पिटल में विरोध-प्रदर्शन करते हुए नर्सिंग ऑफिसर्स।

नर्सिंग ऑफिसर्स के पदों को खत्म करने का विरोध

नर्सिंग ऑफिसर रामनिवास ने बताया कि राजमेश के अधीन आने वाले 7 मेडिकल कॉलेज के करीब 1000 से ज्यादा नर्सिंग ऑफिसर्स के पदों को समाप्त किया गया है, इसमें सीकर की एसके मेडिकल कॉलेज के भी 106 पद शामिल है। इसके विरोध में आज बालाजी मंदिर में सरकार और अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया गया है। हमारी भगवान से कामना है कि सरकार में बैठे लोगों और अधिकारियों को सद्बुद्धि दें जिससे कि हमारे पदों को वापस यथावत रखा जाए।

नर्सिंग ऑफिसर सालूराम सामोता ने कहा कि सीकर जिले के नर्सिंग ऑफिसर्स बालाजी की शरण में है। जिस तरह से त्रेता युग में जब बहुत बड़ा संकट आया था, तब भी बालाजी ने ही विजय दिलवाई थी। हम बालाजी से आज यही कामना करते हैं कि हमारे मंत्री, मुख्यमंत्री और जो अधिकारी जयपुर में बैठे हैं उन्हें सद्बुद्धि दें और नर्सिंग ऑफिसर्स की समस्या को दूर करें।

Related Articles