[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कल्याणपुर फांटा पर नाला टूटा, ग्रामीण आक्रोशित:बीकानेर रोड पर आवागमन बाधित, प्रशासन से कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

कल्याणपुर फांटा पर नाला टूटा, ग्रामीण आक्रोशित:बीकानेर रोड पर आवागमन बाधित, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

कल्याणपुर फांटा पर नाला टूटा, ग्रामीण आक्रोशित:बीकानेर रोड पर आवागमन बाधित, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

सरदारशहर : सरदारशहर-बीकानेर मुख्य मार्ग पर कल्याणपुर फांटा के पास नगर परिषद का गिनाणी नाला टूट गया है। इसके चलते सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय दुकानदार ओमप्रकाश शर्मा और प्रेमदास स्वामी ने बताया कि इस समस्या के संबंध में नगर परिषद को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। हालांकि, अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 5 से 7 दिनों में समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो बीकानेर जाने वाले मुख्य मार्ग पर कल्याणपुर फांटा के पास जाम लगाकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ओमप्रकाश शर्मा, राजकुमार सारण, सुरजीत, सुनील, उम्मीद सहारा, सुभाष, प्रेमदास स्वामी, रामेश्वर लाल, रामअवतार और शंकरलाल जाखड़ सहित कई व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की।

इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त मघराज डूडी ने बताया कि नगर परिषद की टीम द्वारा मौके का निरीक्षण करवाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles