एक रुपया कम दिया तो छात्र को डंडों से पीटा,बस से उतारकर जमीन पर पटका, लात-घूंसे बरसाए; किराए को लेकर हुआ था विवाद
एक रुपया कम दिया तो छात्र को डंडों से पीटा,बस से उतारकर जमीन पर पटका, लात-घूंसे बरसाए; किराए को लेकर हुआ था विवाद
हनुमानगढ़ : हनुमानगढ़ जिले में बस में एक रुपया किराया कम देने पर नाबालिग छात्र को लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से पीटा। घटना भादरा थाना इलाके में 8 मई की है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया। पीड़ित के पिता ने 8 मई को देर शाम भादरा थाना में FIR दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने मामला गंभीरता से नहीं लिया। मारपीट का वीडियो सामने आया तो 2 दिन बाद पुलिस हरकत में आई और 4 लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में मुख्य आरोपी की ओर से भी क्रॉस केस करवाया है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर परिवारों में किसी तरह की पुरानी रंजिश से इनकार किया है। हालांकि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
अब समझिए क्या है पूरा मामला…
- किराए के एक रुपए को लेकर कंडक्टर से बहस…पीड़ित के रिश्तेदार ने बताया कि नाबालिग 8 मई को भादरा थाना क्षेत्र में बस से रिश्तेदारी में शादी में जा रहा था। बस किराए के तौर पर उसने कंडक्टर को 10 रुपए दिए। कंडक्टर ने किराए का एक रुपया और मांगा। इसे लेकर नाबालिग और कंडक्टर के बीच बहस हो गई।बस में भगवानाराम भी बैठा था। जानकारी के अनुसार भगवानाराम के पिता चुन्नीराम भी राजस्थान रोडवेज (ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट) में रहे हैं। इसलिए भगवानाराम बस कंडक्टर को जानता था। उसने कंडक्टर का पक्ष लिया तो नाबालिग से उसकी बहस होने लगी।
- बस से उतारा, फिर मारपीट…बहस बढ़ने पर भगवानाराम ने नाबालिग को उसके बस स्टॉप (गंतव्य) पर उतरने नहीं दिया और अपने परिवार के लोगों को फोन किया। भगवानाराम के परिजन उसके गांव के बस स्टैंड पर आ गए। उन्होंने नाबालिग को बस से उतारा और घेरकर डंडों और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।वहां मौजूद कुछ लोगों ने नाबालिग को बचाया। नाबालिग को हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से उसे हिसार रेफर कर दिया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।डॉक्टरों ने बताया कि घायल नाबालिग को पाइप के जरिए खाना दिया जा रहा है। नाक का ऑपरेशन होगा, अभी उसकी हालत स्थिर है।
इनको किया गिरफ्तार
भगवानाराम (40) पुत्र चुन्नीराम जाट, चुन्नीराम (62) पुत्र रामलाल और मान सिंह (54) पुत्र लाधूराम सुथार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं हरपाल, राकेश, प्रदीप और 3 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मारपीट का मुख्य आरोपी है सरकारी ड्राइवर
मलसीसर गांव में नाबालिग छात्र के साथ हुई मारपीट के मामले में भादरा पुलिस ने चौथे आरोपी प्रदीप कुमार निवासी मलसीसर को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि मामले का मुख्य आरोपी भगवानाराम जिला पूल कार्यालय हनुमानगढ़ में ड्राइवर पद पर कार्यरत है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी भगवानाराम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को निलंबन के लिए रिपोर्ट भी भेजी गई है।
इधर, डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने इस घटना को कानून व्यवस्था और सामाजिक माहौल के लिए गंभीर बताया है। संगठन की ओर से बस कंडक्टर और मारपीट में शामिल अन्य सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS…



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2147765


