[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पायल जांगिड़ ने बढ़ाया पिलानी का मान, RAS में 323वीं रैंक पर हुआ भव्य सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पायल जांगिड़ ने बढ़ाया पिलानी का मान, RAS में 323वीं रैंक पर हुआ भव्य सम्मान

सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय बना माहौल, सामाजिक संगठनों ने किया अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

पिलानी : कस्बे की प्रतिभाशाली बेटी पायल जांगिड़ को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में 323वीं रैंक प्राप्त करने पर युवा जागृति मंच की ओर से भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम आर.डी. मोयल पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें सुंदरकांड पाठ, सामाजिक संगठनों की सहभागिता और जनप्रतिनिधियों के संबोधन ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध सुंदरकांड वाचक गजाधर शर्मा द्वारा सुंदरकांड पाठ से हुई। मधुर एवं भावपूर्ण पाठ से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर पाठ का आनंद लेते दिखाई दिए। कार्यक्रम का संचालन कविराज राज सिंह राज ने किया।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने पायल जांगिड़ का साफा, माला, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। फुले ब्रिगेड, अंबेडकर समता दल, नगर कांग्रेस कमेटी, गौ सेवक पिलानी, पिलानी नायक समाज एवं मुस्लिम समाज सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

वक्ताओं ने कहा कि पायल की सफलता मेहनत, संघर्ष और लगन का परिणाम है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Pitram Singh Kala ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों का प्रशासनिक सेवाओं में आगे बढ़ना पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पायल जांगिड़ ने यह साबित कर दिया कि स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर मेहनत से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जयसिंह जांगिड़ ने कहा कि शिक्षा समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है और पायल जांगिड़ की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा देगी।

कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश मोयल, प्रदीप झाझड़िया, पुरुषोत्तम शर्मा, सुनील शर्मा, सत्यवीर जांगिड़, मोती सैनी, राजेंद्र सैनी, बाबूलाल सैनी, डॉ. हरि सिंह सांखला, बाबूलाल पवार, विनोद अग्रवाल, रविंद्र शर्मा, डॉ. चिरंजी लाल, सलीम, अयूब खान और संतलाल चावला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान पायल जांगिड़ को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनकी उपलब्धि केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे पिलानी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं संगठनों ने पायल जांगिड़ को प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles