सूरजगढ़ को मिलेगी नई सड़कों की सौगात : विधायक श्रवण कुमार ने उपमुख्यमंत्री को सौंपी 54 किमी सड़कों की विकास योजना
सूरजगढ़ को मिलेगी नई सड़कों की सौगात : विधायक श्रवण कुमार ने उपमुख्यमंत्री को सौंपी 54 किमी सड़कों की विकास योजना
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
सूरजगढ़ : विधानसभा क्षेत्र सूरजगढ़ की सड़कों का कायाकल्प करने और ग्रामीण कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने राजधानी जयपुर में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने बजट घोषणा 2026 के अंतर्गत क्षेत्र की प्राथमिकता वाली 54 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण और सुधार के लिए विस्तृत अनुशंसा सूची सौंपी।
विधायक श्रवण कुमार ने बताया कि इन सड़कों का चयन आमजन की मांग और आवश्यकता के आधार पर किया गया है, ताकि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी विकास का लाभ मिले। उपमुख्यमंत्री ने इन प्रस्तावों की जल्द ही स्वीकृति जारी करने का सकारात्मक आश्वासन दिया है।
सिंघाना नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी.पी. सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि इस सूची में उन ढाणियों और रास्तों को शामिल किया गया है जो वर्षों से उपेक्षित थे। इन सड़कों की कुल लंबाई 54 किलोमीटर है, जिससे दर्जनों गांवों की राह आसान होगी।
विधायक द्वारा प्रस्तावित मिसिंग लिंक सड़कें
सड़कों की सूची में उन रास्तों को प्राथमिकता दी गई है जो लंबे समय से कच्चे थे।, किढवाणा मोड़ से सैदपुर : 02 किमी,काकोड़ा मुख्य सीमा से सरपंच चरण सिंह के घर की ओर : 01 किमी, पथाना बलवीर पूर्व सरपंच के घर से ढाणी की तरफ: 01 किमी, मोई भारू से बाबा हनुमान दास तक: 01 किमी, पुहानिया से ढाणी खुशीनाथ तक: 2.5 किमी, ब्राह्मणवास स्कूल से मेघवाल श्मशान घाट तक : 02 किमी, पिलौद से जोशीयों की ढाणी तक: 01 किमी, कुलोठ से मेघवाल मोहल्ला रूपपुरा श्मशान घाट तक: 01 किमी, रामप्रताप के कुएं से भालोठ बाईपास तक 02 किमी, कालूराम की ढाणी रोड से गोपालपुरा तक: 02 किमी, बीसनपुरा से अगवाना कलां तक: 01 किमी, भैसावता कलां में सूबेदार रणसिंह नरुका के घर से सूबेदार शेरसिंह के घर तक: 01 किमी, काकोड़ा से खेदड़ों की ढाणी व मीर सिंह के घर तक: 01 किमी, अमरपुरा से कुठानिया (आबादी क्षेत्र): 0.5 किमी (500 मीटर), रीकार्पेट सड़कें: 15 मुख्य मार्गों का होगा कायाकल्प (कुल 35 किमी), जर्जर हो चुकी सड़कों को नया करने के लिए निम्नलिखित मार्गों के रीकार्पेट (Recarpet) की अनुशंसा की गई है:,सिंघाना, खानपुर से सांवलोद: 03 किमी, हीरवा से बास चुनाराम: 03 किमी, कुहाड़वास से जैतपुर: 03 किमी, बुहाना से सुल्ताना अहिरान: 03 किमी, भिर्र से भोपालपुरा: 3 किमी, घरडाणा खुर्द से ढाणी बाढ़ान: 2.5 किमी,भिर्र से भिर्र की ढाणी: 01 किमी, नूहानिया से हरियाणा बॉर्डर: 02 किमी,जैतपुर से हरियाणा बॉर्डर: 02 किमी,बलोदा से काजला: 03 किमी, हीरवा से डांगियो की ढाणी: 02 किमी, पचेरी से नावता की ढाणी: 01 किमी,किढवाना से स्वामी सेही: 03 किमी,लाम्बी जाट से नेहरा की ढाणी: 1.5 किमी, डुमोली से बाजोतिया की ढाणी: 02 किमी
विधायक श्रवण कुमार की इस पहल से विशेष रूप से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों, किसानों और हरियाणा बॉर्डर पर आवागमन करने वाले व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस घोषणा के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2147751


