पुलिस थाना साइबर चूरू की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना साइबर चूरू की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद आई.पी.एस ने बताया कि 15 मई 2025 को प्रार्थी संतलाल पुत्र बुधराम निवासी न्यांगल बड़ी, जिला चूरू ने साइबर थाना चूरू में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर व्हाट्सएप वीडियो कॉल किया।
आरोपी ने प्रार्थी को धमकाते हुए कहा कि उसके बैंक खाते में मनी लॉन्ड्रिंग की राशि जमा हुई है तथा पकड़े गए एक आरोपी ने उसका नाम लिया है। मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर आरोपी ने प्रार्थी से करीब 74 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली।
रिपोर्ट पर साइबर थाना चूरू में प्रकरण संख्या 03/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान सैल दिनेश कुमार के सुपरविजन में विजय कुमार मीणा के नेतृत्व में साइबर थाना चूरू की टीम ने कार्रवाई की।
जांच के दौरान साइबर ठगी में उपयोग किए गए बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों का विस्तृत विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर साइबर स्कैम में शामिल आरोपी रवि कुमार पुत्र नटुभाई पटेल (28) निवासी कृष्णापार्क सोसायटी, निकोल गेम रोड, अहमदाबाद (गुजरात) को 10 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने ठगी की राशि में से करीब 5 लाख रुपये अपने बैंक खाते में डलवाकर निकाल लिए थे। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है तथा उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को ट्रेस आउट करने में साइबर थाना चूरू के राकेश कुमार की विशेष भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2147739


