सरदारशहर में बढ़ती गर्मी का असर, राजकीय उप जिला अस्पताल में बढ़े मरीज, डॉक्टर दे रहे गर्मी से बचाव की सलाह
सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही तेज गर्मी अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते राजकीय उप जिला अस्पताल में गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। अस्पताल में रोजाना उल्टी, दस्त, चक्कर आना, डिहाइड्रेशन, तेज बुखार और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से परेशान मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
अस्पताल के डॉक्टर सन्दीप बिजारणिया ने बताया कि दोपहर के समय तेज धूप और लू के कारण सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हो रहे हैं। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं गर्मी की चपेट में जल्दी आ रही हैं। डॉक्टर मरीजों को गर्मी से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और हल्का भोजन करने की सलाह दे रहे हैं।
वहीं राजकीय उप जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्वाति गेट ने गर्भवती महिलाओं को गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए और समय-समय पर तरल पदार्थ लेते रहना चाहिए।
तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और यदि जरूरी काम हो तो सिर ढककर ही बाहर जाएं। स्त्री रोग विशेषज्ञ स्वाति गेट ने कहा कि गर्मी के दौरान गर्भवती महिलाओं में कमजोरी, चक्कर आना और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए नियमित जांच करवाना बेहद जरूरी है। साथ ही पौष्टिक भोजन लेने और ज्यादा देर तक खाली पेट नहीं रहने की भी सलाह दी गई है।
अस्पताल प्रशासन की ओर से भी लोगों से अपील की जा रही है कि गर्मी को हल्के में न लें और लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां अपनाएं। यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, लगातार उल्टी, बेहोशी या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो तो तुरंत अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह लें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2147740


