[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर उपजिला अस्पताल में जटिल केस में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रिया शेखावत ने करवाई जुड़वा बच्चों की सफल नॉर्मल डिलीवरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर उपजिला अस्पताल में जटिल केस में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रिया शेखावत ने करवाई जुड़वा बच्चों की सफल नॉर्मल डिलीवरी

सरदारशहर उपजिला अस्पताल में जटिल केस में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रिया शेखावत ने करवाई जुड़वा बच्चों की सफल नॉर्मल डिलीवरी

सरदारशहर : सरदारशहर के राजकीय उप जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया शेखावत ने एक जटिल गर्भावस्था जुड़वा बच्चो के मामले में सफल नॉर्मल डिलीवरी करवाकर मां और दोनों नवजातों की जान सुरक्षित बचाई। डॉ. प्रिया शेखावत ने बताया कि करीब 30 वर्षीय गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि महिला के गर्भ में जुड़वा बच्चे थे, जिसमें पहला बच्चा उल्टी स्थिति (ब्रीच पोजिशन) में था, जबकि दूसरा बच्चा सामान्य स्थिति में था।

आमतौर पर ऐसे मामलों में ऑपरेशन की संभावना अधिक रहती है। लेकिन डॉ. प्रिया शेखावत और उनकी टीम ने अनुभव और सूझबूझ का परिचय देते हुए चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में सफलतापूर्वक नॉर्मल डिलीवरी करवाई। डिलीवरी के बाद मां और दोनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। उप जिला अस्पताल सरदारशहर में इस प्रकार की जटिल डिलीवरी की सफलता से क्षेत्र के लोगों में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास बढ़ा है।

इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रिया शेखावत ने बताया कि यह एक जटिल प्रक्रिया थी जिसमें पहला बच्चा उल्टा था, आमतौर पर जब ऐसी स्थिति होती है तो दूसरे बच्चे को खतरा रहता है और नॉर्मल प्रसव करना मुश्किल होता है। लेकिन हमारी कोशिश और महिला के परिजनों के विश्वास की वजह से यह सब संभव हो पाया है और अब दोनों बच्चे और उनकी मां पूरी स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि इस महिला के पहले भी एक बच्चा पेट में ही खत्म हो चुका था इसलिए घरवाले पहले से घबराए हुए थे लेकिन अब एक साथ दो बच्चे होने के कारण स्थिति और मुश्किल थी।

लेकिन सफल पुरुषों के बाद परिजन भी खुश नजर आ रहे हैं। इस अवसर पर महिला के पति मोटाराम झोरड़ ने डॉक्टर प्रिया शेखावत का आभार प्रकट करते हुए कहा कि डॉ प्रिया शेखावत की वजह से यह सफल डिलीवरी हो पाई है। उन्होंने कहा कि हम पहले चिंतित थे लेकिन डॉक्टर के आश्वासन के बाद सब कुछ सही हुआ और अब मेरे दोनों बच्चे और मेरी पत्नी बिल्कुल सही है।

Related Articles