[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्र रजत शर्मा मारपीट प्रकरण में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छात्र रजत शर्मा मारपीट प्रकरण में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

विप्र फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : स्थानीय विप्र फाउंडेशन जिला इकाई द्वारा छात्र रजत शर्मा के साथ हुई गंभीर मारपीट की घटना को लेकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई एवं पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई गई। इस संबंध में जिला संरक्षक राजेंद्र जोशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने बताया कि 8 मई को रजत शर्मा निवासी भादरा बस से मलसीसर गया था। यात्रा के दौरान बस में किराए को लेकर कंडक्टर से मामूली कहासुनी हो गई। इसी दौरान भगवानराम नामक व्यक्ति ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए विवाद को बढ़ा दिया तथा अपने साथियों को बुलाकर रजत शर्मा के साथ लाठी एवं सरियों से कथित रूप से बेरहमी से मारपीट की।

घटना में रजत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार वर्तमान में हिसार के अस्पताल में चल रहा है। विप्र फाउंडेशन पदाधिकारियों ने घटना को अत्यंत निंदनीय बताते हुए कहा कि इस प्रकार की हिंसक घटनाएं समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं तथा कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़े करती हैं। संगठन ने प्रशासन से मांग की कि सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर धाराओं में कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला संयोजक उमाशंकर महमिया, एडवोकेट सुशील जोशी, संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, अमृत जोशी, जिला मंत्री रमेश चौमाल, पार्षद चंद्रप्रकाश शुक्ला, लखन शर्मा सहित विप्र फाउंडेशन के कई पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles