राष्ट्रीय NRP दिवस पर बीडीके अस्पताल में नवजात पुनर्जीवन प्रशिक्षण आयोजित
राष्ट्रीय NRP दिवस पर बीडीके अस्पताल में नवजात पुनर्जीवन प्रशिक्षण आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राष्ट्रीय NRP दिवस के अवसर पर राजकीय बी.डी.के. अस्पताल झुंझुनूं में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) के “फर्स्ट गोल्डन मिनट प्रोजेक्ट” के तहत बेसिक नियोनेटल रिससिटेशन प्रोग्राम (NRP) आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र भाम्बू ने किया।
कार्यक्रम में 30 स्वास्थ्यकर्मियों, जिनमें रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर और कंसल्टेंट शामिल रहे, को नवजात शिशु पुनर्जीवन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य जन्म के तुरंत बाद आपात स्थिति में नवजात शिशुओं को जीवन रक्षक सहायता उपलब्ध कराने की दक्षता विकसित करना था।
प्रशिक्षण का संचालन डॉ. विजय झाझड़िया और डॉ. रविकांत सांखला ने किया। डॉ. जितेंद्र भाम्बू ने प्रतिभागियों को “गोल्डन मिनट” में किए जाने वाले महत्वपूर्ण जीवन रक्षक उपायों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि जन्म के बाद का पहला मिनट नवजात के जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी नवजात मृत्यु दर कम करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
देशभर में IAP एवं NNF के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1077 स्थानों पर 24 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2147728


