[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्राम रथ अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचेगी एलईडी मोबाइल वैन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्राम रथ अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचेगी एलईडी मोबाइल वैन

ग्राम रथ अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचेगी एलईडी मोबाइल वैन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, विकास कार्यों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहितकारी संदेशों का प्रसारण ऑडियो-वीडियो माध्यम से किया जाएगा। एलईडी मोबाइल वैन के जरिए ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरल एवं आकर्षक तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे अधिकाधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।

अभियान के अंतर्गत झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में पकोड़ी की ढाणी एवं लालपुर गांव में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ढांढोत कलां, रायपुर जाटान, घरडाना कलां, घरडाना खुर्द एवं हीरवा गांव शामिल रहेंगे। इसी प्रकार मंडावा विधानसभा क्षेत्र के जाबासर, गोखरी भूदा का बास एवं टमकोर गांवों में एलईडी मोबाइल वैन पहुंचेगी। उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में तेजाजी नगर, झड़ाया नगर एवं पंचलंगी गांवों में अभियान चलाया जाएगा।

खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के बांकोटी एवं बिलवा गांवों में भी मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वहीं पिलानी विधानसभा क्षेत्र के बजावा, जखोड़ा एवं तिगियास गांव तथा नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पुजारी की ढाणी, परसरामपुरा, चारण की ढाणी-शार्दुलपुर एवं गिरधरपुरा शाहपुरा गांवों में भी प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles