[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश

झुंझुनूं : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने की। बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवर लाल सर्वा, अरुण अग्रवाल, आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह सहित जिले के सभी पीएमओ, बीसीएमओ एवं बीपीएम मौजूद रहे।

बैठक में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को अधिक से अधिक एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए स्कूल स्तर पर प्रभावी काउंसलिंग एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएं।

उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग की इस अभियान में विशेष रुचि है और उद्देश्य यह है कि बेटियां भविष्य में बच्चेदानी के मुंह के कैंसर के खतरे से सुरक्षित रहें। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को शिक्षा विभाग के समन्वय से अभियान को गति देनी होगी ताकि निर्धारित लक्ष्य समय पर पूर्ण किए जा सकें।

मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर भी बैठक में विशेष चर्चा हुई। सीएमएचओ ने सभी ब्लॉक अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट करने तथा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने सर्विलेंस टीमों को घर-घर सर्वे कर संदिग्ध मरीजों की पहचान करने एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही एंटी लार्वा गतिविधियों को तेज करने, जलभराव वाले स्थानों पर नियमित कार्रवाई करने तथा आमजन को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।

बैठक में वर्तमान गर्मी एवं हीट वेव अलर्ट को देखते हुए स्वास्थ्य संस्थानों पर आवश्यक तैयारियां बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। सीएमएचओ ने कहा कि सभी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त दवाइयां, ओआरएस, पेयजल एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध रहनी चाहिए, ताकि गर्मी से प्रभावित मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके।

इसके अलावा लाडो योजना की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों एवं पेंडेंसी को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करें और कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

बैठक के अंत में सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बेहतर समन्वय तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से कार्य करने का आह्वान किया।

Related Articles